Bali बोले-डिपो होल्डर्ज पर नहीं पड़ेगा GST का असर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 02:06 AM

bali said  depot holders will not affected by gst

देश में जी.एस.टी. लागू होने के बाद प्रदेश के डिपो होल्डर्ज पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

शिमला: देश में जी.एस.टी. लागू होने के बाद प्रदेश के डिपो होल्डर्ज पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जी.एस.टी. को डिपो में आने वाले राशन में शामिल किया जाएगा, ऐसे में डिपो होल्डर्ज बिना किसी परेशानी से राशन उठा सकते हैं। जी.एस.टी. लागू होने के बाद डिपो होल्डर्ज को अगर कोई शंका हो तो वे इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं। शिमला में आयोजित प्रैस वार्ता में उन्होंने बताया कि एफ.सी.आई. के अफसरों से भी कहा गया है कि वे सरकारी कार्य तुरंत निपटाएं और इसमें देरी न करें। उन्होंने कहा कि आटा और चावल पर कोई जी.एस.टी. नहीं है, इसलिए डिपो होल्डर्ज को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी.एस.टी. को सामान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीनी का टैंडर फिर से किया गया है। 

निगम के बेड़े में शामिल होंगी 325 नई बसें
उन्होंने कहा कि एच.आर.टी.सी. के डिपो में सितम्बर माह तक 325 और बसें आएंगी और निगम का बेड़ा बढ़कर 3,500 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि नई बसें छोटी होंगी और वे ग्रामीण इलाकों में चलाई जाएंगी। इसके साथ ही परिवहन निगम में 15 नई वोल्वो बसें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि रोहड़ू से शुरू की जाने वाली वोल्वो बस अब ठियोग से शुरू की जाएगी। यह सेवा 15 दिन में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिमाचल भवन को वोल्वो बसें भेजने का मामला दिल्ली सरकार से उठाया गया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!