अरुण धूमल के निशाने पर CM परिवार, कहा-हिमाचल को बिहार बनाने में तुले हैं पिता-पुत्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jul, 2017 10:42 PM

arun dhumal target on cm family  said father son is making bihar in himachal

एच.पी.सी.ए. उपाध्यक्ष अरुण धूमल ने नादौन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए सी.एम. वीरभद्र सिंह और युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पर ताबड़तोड़ हमला....

नादौन: एच.पी.सी.ए. उपाध्यक्ष अरुण धूमल ने नादौन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए सी.एम. वीरभद्र सिंह और युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि पिता-पुत्र दोनों ही हिमाचल को बिहार बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जमानती मुख्यमंत्री के रूप में जाने जा रहे हैं तथा उन्हें कुर्सी मोह इतना हो गया है कि वह बदनामी सहने के बावजूद सी.एम. पद नहीं त्याग रहे हैं। भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री को अब उनके ही पार्टी के लोग घेरने लगे हैं तथा धीरे-धीरे उनके विरुद्ध आवाज उठाने लगे हैं। वहीं युकां प्रदेशाध्यक्ष ने हिमाचल में बिहार की तर्ज पर चुनाव करवाने की बात कही थी।

क्या लालू प्रसाद यादव हैं मुख्यमंत्री के रोल मॉडल? 
उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अपना रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में लोगों के काम करवाने के लिए बदले में उनकी कीमती भूमि अपने परिजनों के नाम करवाई, जबकि मुख्यमंत्री अधिकारियों के माध्यम से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शायद इसीलिए विक्रमादित्य हिमाचल में बिहार की तर्ज पर चुनाव लडऩे की बात कह रहे हैं।

भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. का आया नाम 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया तो इस मामले में भी मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. का नाम आया था। वहीं फरीदाबाद में एक एन.आर.आई. डा. स्टीव बेदी द्वारा हिमाचल में उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि खरीद मामले में भी वहीं के निवासी ओ.पी. शर्मा नामक व्यक्ति ने सरकार के मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 56 लाख रुपए देने की बात अपने बयान में कही है, जिससे साबित होता है कि सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर पर चल रहा है। 

प्रदेश में चल रहा माफिया राज 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज चल रहा है, जिसके सरगना मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कभी हिमाचल ऑन सेल के आरोप लगाने वाले लोग आज सरकार में हैं और इस मामले में 4 साल की जांच होने के बावजूद सरकार के हाथ खाली हैं। उन्होंने फरीदाबाद के मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!