Edited By Updated: 19 Apr, 2017 03:55 PM
सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।
ऊना: सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इन युवाओं को देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर मिला है। इसके लिए पंजाब रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ कैंट में 17 और 19 मई को भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व सैनिकों, सैनिकों के आश्रितों और खिलाड़ियों के लिए भर्ती होगी।
पूर्व व सेवारत सैनिकों के आश्रितों, सेवारत सैनिक के भाई तथा युद्ध विधवाओं के आश्रितों के लिए सेना में भर्ती 17 मई को होगी। इसके अलावा 17 मई को ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा, वहीं 19 मई को सैनिक क्लर्क तथा 22 मई को सैनिक सामान्य ड्यूटी व ट्रेडसमैन के लिए भर्ती होगी। इस बारे में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह ने पुष्टि की है।