Edited By Updated: 04 Dec, 2016 06:55 PM
फैजाबाद, बस्ती और लखनऊ में रविवार को युवाओं को संबोधित करते हुए हमीरपुर के सांसद और भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने युवाओं से निवेदन किया कि भारत को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में योगदान करें।
धर्मशाला: फैजाबाद, बस्ती और लखनऊ में रविवार को युवाओं को संबोधित करते हुए हमीरपुर के सांसद और भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने युवाओं से निवेदन किया कि भारत को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में योगदान करें।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना भारत को विश्व में सर्वोच्च शक्ति बनाना है। इस परिवर्तन के लिए युवाओं का समर्थन और योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए सभी निर्णय आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करने के लक्ष्य से लिए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने इस सकारात्मक परिवर्तन में युवाओं को अपना सहयोग देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने से महीने भर तक लोगों को तकलीफ हो सकती है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
अनुराग ठाकुर ने युवाओं से कहा कि आप नोट नहीं, देश बदल रहे हैं। भाजयुमो ने डिजिटल पैसा अभियान की शुरूआत की है। लोग डिजिटल साधन अपनाएं और इसको सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी कस्बों व गांवों में डिजिटल लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल पैसा के बारे में लोगों को शिक्षित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष गरीब जनता की भावनाओं का दुरुपयोग कर राजनीति कर रहा है।