अनुराग बोले- विधानसभा कम कोर्ट ज्यादा जाते हैं वीरभद्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Sep, 2017 11:18 AM

anurag said assembly low the court more go are virbhadra

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बैसाखियों के सहारे चल रही है।

पांवटा साहिब: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बैसाखियों के सहारे चल रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधानसभा कम जबकि कोर्ट-कचहरी में ज्यादा जाते हैं। अनुराग पांवटा साहिब में सोमवार को भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री कानून के शिंकजे से बचने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, वहीं यहां पर माफिया राज चल रहा है। 


सरकार ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित कर रही
इस समय माफिया के दबाव में आकर सरकार ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित कर रही है और जो अधिकारी कार्रवाई करता है, उसका तबादला कर दिया जाता है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओ.बी.सी. के लोगों को प्रताडि़त किया और आज तक कांग्रेस ने ओ.बी.सी. बाहुल्य पांवटा साहिब में किसी को टिकट नहीं दिया। इससे पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाट साहब की सरकार है, जो अपने घरों में बैठे रहते हैं, जबकि भाजपा के लोग जनता के बीच जाकर काम करते हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब में लोगों में कांग्रेस के प्रति गहरा रोष है और इस बार कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। इस अवसर पर शिलाई के विधायक बलदेव तोमर सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!