अनुराग बोले, सरकार बेरोजगारी भत्ता दे या रोजगार उपलब्ध करवाए

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 06:56 PM

anurag said  government provided employment or unemployment allowance

बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर की मौजूदगी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर

बंगाणा: बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर की मौजूदगी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू आपस में उलझकर 4 वर्ष की नाकामियों से जनता का ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन और सरकार के बीच की आंतरिक लड़ाई से प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने के चुनावी वायदे से अब कांग्रेस सरकार क्यों मुकर रही है। कांग्रेस सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे या फिर रोजगार उपलब्ध करवाए। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं से कांग्रेस ने छलावा किया है। 

कांग्रेस ने जनता को गुमराह करके बनाई सरकार 
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले विस चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस ने जनता को गुमराह करके सरकार बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की जहां-जहां पर सरकारें हैं वहां पर नशे को बढ़ावा मिला है। प्रदेश सरकार भी नशा माफिया को रोकने में असफल रही है। नशा माफिया को सत्ता के संरक्षण से बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के विस चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार जीत की हैट्रिक बनाएगी। 

पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया आरोप
सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब के विस चुनाव में सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां देने का झूठा वायदा करने पर पलटवार करते हुए कहा कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार भी पिछले 5 वर्ष में देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में नाकाम रही थी। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में भाजपा मिशन-50 प्लस के लक्ष्य को हासिल करके रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!