अनुराग ने मोदी की तारीफों के बांधे पुल, वीरभद्र पर जड़े भ्रष्टाचार के आरोप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 May, 2017 05:05 PM

anurag has modi compliment bridges  virbhadra on corruption charges

सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान....

बिलासपुर (मुकेश गौतम): सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के सीहुला और धरोट में ग्रामीणों की समस्यायों को सुना और जनसभाओं को भी सम्बोधित किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि प्रदेश और देश वासियों के लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीन साल में तीन पैसे के भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। एक स्वच्छ छवि के प्रधानमत्री देश को मिले हैं जबकि कांग्रेस सरकारों पर अरबों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 


कांग्रेस राज में माफिया का बोलबाला
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने के लिए तैयार हो जाएं। नोटबंदी के कारण देश के खजाने में अरबों रुपए जमा हुए, जो अब लोगों के जलकल्याण पर खर्च होंगे। मोदी सरकार ने सात महीनों में 28 करोड़ लोगों के खाते बैंकों में खुलवाए। मुद्रा योजना के तहत सात करोड़ गरीब परिवारों को लोन दिया। दो करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन और चूल्हे दिए। पिछले तीन सालों में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में माफिया का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार का मुखिया ही भ्रष्ट हो उस सरकार की लोग खुद ही कल्पना कर सकते हैं। कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!