Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Oct, 2017 10:32 AM
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पिछले दो बार से विधानसभा चुनावों में चंबा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके पवन नैय्यर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
चंबा (विनोद): विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पिछले दो बार से विधानसभा चुनावों में चंबा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके पवन नैय्यर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार रात को भाजपा राष्ट्रीय हाईकमान के समक्ष पवन नैय्यर ने भाजपा की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि पिछले कल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पंडित सुखराम अपने बेेटे अनिल शर्मा और पोते आश्रय शर्मा के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। सुखराम का परिवार कांग्रेस में अपनी अनदेखी से नाराज चल रहा था।