करंट लगने से नेपाली की मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jun, 2017 07:38 PM

amb  current  worker  death

भंजाल में नेपाली मूल का एक श्रमिक करंट की चपेट में आकर मृत्यु का शिकार हो गया है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अम्ब : भंजाल में नेपाली मूल का एक श्रमिक करंट की चपेट में आकर मृत्यु का शिकार हो गया है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं यह घटना गांव भंजाल में उस वक्त हुई जब एक श्रमिक मार्बल रगडऩे वाली मशीन से मार्बल रगड़ रहा था। इस दौरान मशीन में शार्ट सॢकट हो जाने के चलते उसे करंट लग गया। गंभीर अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने विष्णु मुखिया (35) के शव को कब्जे में लेकर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!