Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Mar, 2018 08:38 PM
आईजीएमसी में भर्ती हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि वीरभद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते शुक्रवार रात को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है, जिसके चलते उन्हें आज...
शिमला (विकास): आईजीएमसी में भर्ती हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि वीरभद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते शुक्रवार रात को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है, जिसके चलते उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दरअसल डॉक्टरों ने उनके कुछ टेस्ट लिए थे, जिनकी आज रिपोर्ट आई। रिपोर्ट सही है। टेस्ट की सारी रिपोर्ट सही आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। वहीं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से मिलने के लिए सीएम जयराम ठाकुर, विस उपाध्यक्ष हंसराज व कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे थे। वीरभद्र सिंह अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर 633 में दाखिल किए गए थे।