अग्निहोत्री ने किया अंबुजा सीमैंट के कार्यालय का उद्घाटन, कहा-बंद नहीं होंगी ट्रक यूनियनें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jul, 2017 02:08 AM

agnihotri inaugurated ambuja cement  s office  said  truck unions will not stop

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अम्बुजा सीमैंट प्रबंधन कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट के कार्यालय का उद्घाटन किया।

अर्की: उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अम्बुजा सीमैंट प्रबंधन कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट के कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप बाबा ने की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों में लगे कामगारों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश में सीमैंट उद्योगों के अलावा बहुत से उद्योग कार्यरत हैं। प्रदेश में सीमैंट उद्योगों के अलावा 21000 करोड़ के उद्योग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमैंट उद्योगों का कार्य सीमैंट तैयार करना है न कि ट्रक यूनियन चलाना है। उन्होंने कहा की ट्रक यूनियन को चलाना वहां के लोगों का कार्य है। प्रदेश में ट्रक यूनियनें कार्य करती रहेंगी और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में ट्रक यूनियनें बंद नहीं होंगी। उन्होंने सीमैंट उद्योगों के प्रबंधकों को चेताया कि वह कामगारों को जल्द पक्का करें व उनको लंबे समय तक दिहाड़ीदार न बनाकर रखें। सरकार, उद्योग व यूनियन के साथ साल में एक बार बैठक किया करेगी।

इंटक यूनियन बनाने पर दी बधाई
हरदीप बावा ने इंटक यूनियन बनाने पर यहां के कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर, डी.एस.पी. दाड़लाघाट योगेश रोल्टा, बी.डी.सी. उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, दाड़लाघाट इंटक के प्रधान सुरेंद्र वर्मा, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंचायत कांग्रेस प्रधान शंकर लाल, उपप्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पंजाब इंटक महासचिव आर.के. सिंह परमार, रहमत अली, प्रदेश इंटक महिला महासचिव लीला देवी, अरुण पटियाल, हेमन्त वर्मा, प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, जय सिंह, भा.म.सं. कार्यकारिणी के सदस्य व सीटू यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!