Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Feb, 2018 03:58 PM
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य जांच के लिए सुबह करीब पौने 11 बजे आईजीएमसी पहुंचे। गत रात ही उन्हें चक्कर और दाई तरफ सिर भारी होने की दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते न्यूरोलॉजी के...
शिमला: हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य जांच के लिए सुबह करीब पौने 11 बजे आईजीएमसी पहुंचे। गत रात ही उन्हें चक्कर और दाई तरफ सिर भारी होने की दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते न्यूरोलॉजी के डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इतना ही नहीं ईएनटी के डॉक्टरों से भी राज्यपाल के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। दोपहर बाद तक स्वास्थ्य जांच पूरी की गई जिसके बाद दोपहर डेढ़ बजे राज्यपाल आईजीएमसी से लौट आए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि राज्यपाल को चक्कर आ रहे थे। जिसके कारण वह जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे।
राज्यपाल दिल्ली से शिमला लौटे
बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचने के बाद राज्यपाल का एहतियात के तौर पर एमआरआई टेस्ट भी करवाया गया। दरअसल बीते दिनों राज्यपाल दिल्ली से शिमला लौटे और फिर इसके बाद वह पालमपुर भी गाए। लगातार सफर करने के कारण उनकी सेहत खराब हुई है। डॉक्टरी जांच के बाद राज्यपाल को एमआरआई करवाने की सलाह दी गई। सबसे पहले प्लेन एमआरआई किया गया। इसके बाद कंट्रास्ट लगाकर एमआरआई होना था लेकिन वह उपलब्ध नहीं था। इसे बाहर से मंगाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन से जब कंट्रास्ट नहीं होने के बारे में पूछा गया तो महकमे में तर्क दिया कि आज अस्पताल में छुट्टी थी जिसके कारण स्टोर बंद था।