Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 05:19 PM
क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की रहने वाली 56 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसी गांव के 28 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया है।
कंडाघाट: क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की रहने वाली 56 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसी गांव के 28 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया है। बलात्कार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कंडाघाट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार महिला ने कंडाघाट थाने में 19 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई कि 17 अक्तूबर की रात को वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसी के गांव के आरोपी सुरेन्द्र ने कोई बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया व अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया।
जान से मारने की दी धमकी
बलात्कार के बाद उसने इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला ने कंडाघाट थाने में मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसी के गांव के रहने वाले सुरेन्द्र ने उसके साथ रात्रि को बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।