Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Nov, 2017 08:05 PM
शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता गुजरात की ओर कूच करने की तैयारी में हैं। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान हुई थकान में मिटा रहे हैं, लेकिन इस वीक में ही उनके गुजरात रवना होने...
शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता गुजरात की ओर कूच करने की तैयारी में हैं। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान हुई थकान में मिटा रहे हैं, लेकिन इस वीक में ही उनके गुजरात रवना होने की संभावना है।
ये होंगे हिमाचल के प्रचारक
गुजरात में प्रचार के लिए भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू जा सकते हैं।
जल्द ही जारी होगी स्टार प्रचारकों की सूची
हालांकि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रदेश के नेताओं की प्रचार सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है, लेकिन इसके जल्दी ही जारी होने का अनुमान जताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा प्रचार के लिए आये हुए नेताओं ने प्रदेश के नेताओं से गुजरात चुनाव में प्रचार करने के लिए कहा है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने दो दिन के भीतर पार्टी हाईकमान की लिस्ट पहुंचने का अनुमान जताया है।
भाजपा की ओर से ये होंगे प्रदेश के स्टार प्रचारक
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि भाजपा की ओर से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व अन्य बीजेपी के नेता प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे।