चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने भेंट किए सोने के 4 छत्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Dec, 2017 09:50 AM

a devotee has gifted four gold umbrella in the chintapurna temple

चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क में रहने वाले मोगा (पंजाब) के श्रद्धालु ने करीब सवा 2 लाख रुपए की लागत से सोने के 4 छत्र व एक घर जैसा प्रतीक मां के चरणों में अर्पित किया। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी अजय कालिया के यजमानों ने पुजारी की...

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क में रहने वाले मोगा (पंजाब) के श्रद्धालु ने करीब सवा 2 लाख रुपए की लागत से सोने के 4 छत्र व एक घर जैसा प्रतीक मां के चरणों में अर्पित किया। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी अजय कालिया के यजमानों ने पुजारी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर पेमैंट रसीद सहित गुप्त रूप से छत्र व स्टैच्यू को गल्ले में डाल दिया। इसकी मंदिर अधिकारी सहित अन्य किसी को खबर तक नहीं मिली। पंडित अजय कालिया ने बताया कि 2 छतर व एक घर जैसा प्रतीक न्यूयॉर्क व 2 छत्र श्रद्धालुओं ने मोगा से बनवाकर मां के चरणों में  अर्पित किए हैं।

श्रद्धालुओं ने 2 किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में भेंट किया
इसकी कुल कीमत सवा 2 लाख रुपए श्रद्धालुओं ने बताई है। गत रोज पंजाब के ही श्रद्धालुओं ने 2 किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में भेंट किया था। श्रद्धालुओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चिंता दूर करने वाली दुखों का निवारण करने वाली भगवती मां ङ्क्षचतपूर्णी में मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने सोने के छत्र भेंट रूप मां के चरणों में अर्पित किए हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा सोने के छत्र गुप्त रूप से भेंट कर गल्ले में डाले गए हैं। शनिवार को गल्ले को खोलने के बाद सुनार से जांच कर रसीद काटी जाएगी। एन.आर.आई. श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पंडित अजय कालिया को ही दी थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!