93 स्कूलों में खेल गतिविधियों पर खर्च होंगे 1 करोड़ : अनुराग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jan, 2018 09:49 AM

93 schools will be spending 10 crore on sports activities

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 300 से ज्यादा बच्चों वाले 93 सरकारी स्कूलों में 7 तरह की खेलों को शुरू करने के लिए सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के 40 स्कूलों की सूची उनके पास आ गई है...

हमीरपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 300 से ज्यादा बच्चों वाले 93 सरकारी स्कूलों में 7 तरह की खेलों को शुरू करने के लिए सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के 40 स्कूलों की सूची उनके पास आ गई है तथा बाकी बचे स्कूलों की सूची लाने में भाजयुमो अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विभिन्न खेलों की गतिविधियां शुरू करने के लिए भाजयुमो की अहम भूमिका रहेगी तथा भाजयुमो के कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से ही इस 1 करोड़ रुपए की राशि को स्कूलों में खेल गतिविधियों को शुरू करने में व्यय किया जाएगा।

युवाओं को नशे से दूर रखना
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 47 युवक मंडलों को जिम का सामान भी आगामी समय में वितरित किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम और भारत संचार निगम लिमिटेड के हमीरपुर वृत्त की दूरभाष सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में अप्रत्याशित चुनाव नतीजों के बाद कार्यकत्र्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है और हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोडऩा भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हार का आत्मचिंतन करें और अब आगे कैसे बढ़ना  है व कैसे अच्छा करना है, इस पर कार्य करने की जरूरत है।

सरकार बनाने में भाजयुमो की भूमिका रही अहम : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं का अहम योगदान रहा है, जिसके चलते प्रदेश में भाजपा 44 सीटें जीतने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय और चुनावों से पहले भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने खूब मेहनत की लेकिन जिला में भाजपा के पक्ष में चुनाव नतीजे नहीं आए हैं। इसके लिए भाजयुमो कार्यकत्र्ताओ को निराश होने की जरूरत नहीं है। सांसद अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिला भाजयुमो के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि उठो जागो, आगे बढ़ो, तब तक रुको नहीं, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

पिछली हार का बदला भी एक साथ चुकता हो जाए
यानी सांसद अनुराग ठाकुर का युवा मोर्चा को स्पष्ट निर्देश था कि हमीरपुर में भाजपा की हार को भुलाकर 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में इतनी ज्यादा मेहनत से जुटें कि पिछली हार का बदला भी एक साथ चुकता हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजयुमो आने वाले समय में युवाओं को नशे से दूर रखने को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ेगा, जिसके चलते आगामी 31 जनवरी तक भाजयुमो के कार्यकत्र्ता हर बूथ पर 2001 के बाद के सभी नए युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ेंगे। इसके बाद फरवरी माह में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजयुमो के साथ जुड़े नए कार्यकत्र्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!