शाहपुर में 55 साल की महिला से हैवानियत, रेप के बाद पत्थर मारकर हत्या (Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Mar, 2018 02:44 PM

कांगड़ा के शाहपुर के साथ लगते रेहलू गांव में एक हैवानियत की हद पार किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आखिर महिला की इस तरह बेरहमी से हत्या क्यों...

शाहपुर (जिनेश): कांगड़ा के शाहपुर के साथ लगते रेहलू गांव में एक हैवानियत की हद पार किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आखिर महिला की इस तरह बेरहमी से हत्या क्यों की गई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक स्थानीय पंचायत प्रधान का कहना है कि महिला की उम्र करीब 55 साल है। वह बुधवार शाम करीब 4 बजे झाड़ू बनाने के लिए थंबा के जंगल में पत्ते तोड़ने के लिए आई थी। घटना छह बजे के करीब हुई। 
PunjabKesari

पंचायत प्रधान ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो तुरंत उन्होंने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने महिला के शरीर पर चोट के निशान देखे। आशंका है कि सिर पर पत्थर मारने से हत्या की गई है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पूरा पता चल पाएगा। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!