Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 01:44 AM
मनाली के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मनाली: मनाली के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। घाटी के ऊंचे क्षेत्र रोहतांग पास में 2 फुट, मढ़ी में एक फुट, गुलाबा में 6 इंच तथा फातूरू में 6 इंच में ताजा हिमपाम हुआ। वहीं पर मनाली सहित समूची घाटी में कल से लेकर बारिश जारी है, जिससे लोगों को सूखे से निजात मिल गई है। मनाली के पर्यटन स्थल अंजनी महादेव सहित हामटा और फातरु में भी 4 इंच बर्फ गिरी है, जिससे सैलानी व व्यवसाई खुश है।
गुलाबा में बर्फ के फाहों से हुआ सैलानियों का स्वागत
वीरवार को गुलाबा गए सैलानियों का स्वागत बर्फ केफाहों से हुआ। सैलनियों ने आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहों को कैमरे के कैद किया। वहीं पर दूसरे दिन रोहतांग पास पर बर्फ हटाने का कार्य रोकना पड़ा। 38 बी.आर.टी.एफ . के कमांडर अश्विनी कुमार अवस्थी ने बताया कि 2 दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग पास पर बर्फ हटाने का कार्य रोकना पड़ा। जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा वैसे ही रोहतांग पर दोनों ओर से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।