Edited By Updated: 24 May, 2017 11:16 AM
स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। इस वायरस की जकड़ में खासकर नौनिहाल आ रहे हैं।
शिमला: स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। इस वायरस की जकड़ में खासकर नौनिहाल आ रहे हैं। मंगलवार को कसुम्पटी का रहने वाला 1 वर्षीय मासूम इस वायरस की चपेट में आने से आई.जी.एम.सी. में भर्ती हुआ है। चिकित्सक ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि इस बच्चे में स्वाइन फ्लू पाया गया है। रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। इस साल का अस्पताल में यह पांचवां मरीज भर्ती हुआ है। इससे पहले एक रामपुर, 2 कुपवी, एक संजौली का 3 साल का बच्चा आई.जी.एम.सी. में भर्ती हुए थे जोकि अभी आई.जी.एम.सी. में अपना उपचार करवा रहे हैं। अब तक स्वाइन फ्लू के 9 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, वहीं 1 व्यक्ति की एक सप्ताह पहले ही आई.जी.एम.सी. में मौत हो चुकी है। इस मामले की पुष्टि आई.जी.एम.सी. के डाक्टर रमेश चंद ने की है।