रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने लगाई जीत की हेट्रिक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Dec, 2017 07:43 PM

nand lal of congress from rampur hat trick of victory

रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने जीत की हेट्रिक लगाई है। उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक को हराया। नंदलाल को 24066 और प्रेम द्रैक को 20542 वोट मिले। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार कांटे की टक्कर थी।

रामपुर: रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने जीत की हेट्रिक लगाई है। उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक को हराया। नंदलाल को 24066 और प्रेम द्रैक को 20542 वोट मिले। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार कांटे की टक्कर थी। बता दें कि रामपुर बुशैहर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का घर है, इसलिए ये सीट हमेशा चर्चा में रहती है। इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नंद लाल विधायक बने है। 2012 के अांकड़ों के अनुसार इस सीट के लिए करीब 66644 मतदाता थे। पिछले विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। परंपरागत तौर पर रामपुर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। साल 1982 से लेकर 2012 तक कांग्रेस ने ये सीट लगातार जीती। 1982 से लेकर 2003 तक सिंघी राम लगातार 6 बार इस सीट से चुने गए। लेकिन 2007 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया। सिंघी राम को हटाकर नंद लाल को यहां से मैदान में उतारा और जीते भी। साल 2012 में एक बार फिर कांग्रेस ने नंंद लाल पर दांव खेला और वो दूसरी बार विधायक चुने गए।
PunjabKesari


अाए देखते हैं विधानसभा क्षेत्र के 2007 के नतीजे
PunjabKesari


अाए देखते हैं विधानसभा क्षेत्र के 2003 के नतीजे
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!