बस्सी डिवीजन बंद करने पर भाजपा उग्र

Edited By Updated: 25 Sep, 2016 12:55 AM

nainadeivi bassi division bjp protest

भाजपा श्री नयनादेवी जी मंडल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना बस्सी डिवीजन के कार्यालय के बाहर इस डिवीजन को बंद करने के विरोध में....

नयनादेवी: भाजपा श्री नयनादेवी जी मंडल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना बस्सी डिवीजन के कार्यालय के बाहर इस डिवीजन को बंद करने के विरोध में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया।


धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार 2 घंटे मुख्यमंत्री व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की और इस डिवीजन कार्यालय को पुन: खोलने की मांग की। धरने पर बैठे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र विशेषकर चंगर क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है। सत्ता में आते ही इस सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब व श्रीनयनादेवी जी रोप-वे का पंजाब सरकार से हुआ समझौता रद्द कर दिया तथा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की।

यहां तक कि इस क्षेत्र के कई बस रूट बंद कर दिए। सड़कों, पीने के पानी व सिंचाई स्कीमों के काम रोक दिए, जिस कारण यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ गया। शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कवाने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च कर प्रोजैक्ट बनाया गया, जिसके रखरखाव के लिए डिवीजन कार्यालय का रहना अति आवश्यक था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!