Edited By Updated: 30 Apr, 2016 06:00 PM
उपमंडल की नौण पंचायत में बजरोडू के समीप नाली में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फै ल गई है। लोगों ने जैसे ही नाली में एक व्यक्ति को पड़े देखा तो इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी।
शाहतलाई : ग्राम पंचायत झबोला के तहत आने वाले जंगल चलैली में बीते शुक्रवार दोपहर बाद लगी आग ने शाम होते-होते विकराल रूप धारण कर लिया तथा जो चीज भी सामने आई जलाकर राख कर डाली। हालांकि वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। ग्राम पंचायत के उपप्रधान अश्विनी बन्याल व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार भी लोगों के साथ आग बुझाने में लग गए।
उपप्रधान अश्विनी बन्याल ने बताया कि जंगल में आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाना तो दूर उसके पास जाना भी काफी कठिन था। उन्होंने बताया कि इसी बीच उलटी दिशा से चली हवा ने आग को और भड़का दिया तथा जंगल के पास स्थित 2 लकड़ी के मकान जलकर राख हो गए। अश्विनी बन्याल ने बताया कि इसी बीच पंडित बस्ती के करीब 2 दर्जन घरों के आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। जो घर जले वे अशोक कुमार पुत्र दास राम व विनोद कुमार पुत्र दाद राम दोनों निवासी वार्ड नंबर-7 के थे। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में ग्रामीणों होशियार सिंह, जोसिंद्र सिंह, धर्म पाल, सुखदेव, काकू, संजू, महिंद्र सिंह सहित कई लोगों ने काम किया तथा आग पर काबू पाया।
आग हमीरपुर जिला की सीमा पर स्थित जंगल से आई थी तथा काफी भयंकर थी। वन में छोटे पेड़-पौधों को काफी नुक्सान हुआ है।
रविंद्र कुमार, वन रक्षक झबोला