Edited By Updated: 25 Sep, 2016 03:35 PM
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी श्री नयनादेवी मंडल के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना बस्सी...
नयनादेवी: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी श्री नयनादेवी मंडल के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना बस्सी डिवीजन के कार्यालय के बाहर इस डिवीजन को बंद करने के विरोध में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक 2 घंटे धरने पर बैठे भाजपा कार्यकत्ताअों ने सरकार मुख्यमंत्री व सिंचाई व जनस्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस डिवीजन कार्यालय को पुन खोलने की मांग की। धरने पर बैठे सैकड़ों उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र विशेषकर चंगर क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है।
यहां तक इस क्षेत्र के कई बस रूट बंद कर दिए सड़कों तथा पीने के पानी व सिंचाई स्कीमों के काम रोक दिए, जिसके कारण यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ गया। रणधीर ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च कर प्रोजेक्ट बनाया गया, जिसके रखरखाव के लिए डिवीजन कार्यालय का रहना अति आवश्यक था।
प्रोजेक्ट का काम शुरू होने से पहले ही बस्सी में एक सब डिवीजन कार्यालय होता था, जो पीने के पानी की स्कीमों की देखरेख करता था तथा प्रोजेक्ट बनाने के लिए यह डिवीज़न कार्यालय खोला गया जिसके अंतर्गत दो सबडिवीजन कार्यालय खोले गए और पहले से काम कर रही सब डिवीज़न को भी प्रोजेक्ट का काम करने हेतु इसी डिवीजन के साथ जोड़ दिया।