चंडीगढ़ के यात्रियों को हिमाचल HRTC लगा रहा इतने रुपए की चपत

Edited By Updated: 06 Sep, 2016 12:34 PM

chandigarh passenger hrtc rent

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से...

बिलासपुर: हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से 7 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे हैं जबकि पंजाब रोडवेज व हरियाणा रोडवेज द्वारा 7 रुपए कम लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर व मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यह चपत लगाई जा रही है। बिलासपुर से चंडीगढ़ का हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 187 रुपए किराया लिया जा रहा है जबकि हरियाणा व पंजाब रोडवेज द्वारा बिलासपुर से चंडीगढ़ का 180 रुपए किराया लिया जा रहा है।


विभागीय सूत्रों के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मोहाली बस स्टैंड की दूरी को भी चंडीगढ़ की दूरी में शामिल किया है जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें मोहाली बस स्टैंड नहीं जाती हैं लेकिन यात्रियों से इसका किराया जरूर वसूला जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा रोपड़ से चंडीगढ़ के 56 रुपए लिए जा रहे हैं जबकि पंजाब व हरियाणा रोडवेज द्वारा 49 रुपए लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि किराए के अंतर की बात को कुछ परिचालकों ने अपने उच्चाधिकारियों के ध्यान में भी कई बार लाया लेकिन उच्चाधिकारियों ने इस बारे में कोई भी सकारात्मक कदम उठाने की जहमत नहीं उठाई।


हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य राज्यों की बसों के किराए में चल रहे इस अंतर का जिन यात्रियों को पता है, वे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने से परहेज ही करते हैं जिसका सीधा असर हिमाचल पथ परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ रहा है। बावजूद इसके हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने निगम के राजस्व को हो रहे नुक्सान की भरपाई करने के लिए मोहाली बस स्टैंड की दूरी को बाहर करने की जहमत नहीं उठाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!