अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलैटिक्स में सुशील पुंडीर ने जीता गोल्ड

Edited By Updated: 30 Sep, 2015 05:59 PM

article

जिला, राज्य व कई राष्ट्र स्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुके शिक्षा उपनिदेशक मंडी के रूप में कार्यरत बिलासपुर नगर के रौड़ा सैक्टर निवासी सुशील पुंडीर ने इस बार सिंगापुर में हुई....

बिलासपुर: जिला, राज्य व कई राष्ट्र स्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुके शिक्षा उपनिदेशक मंडी के रूप में कार्यरत बिलासपुर नगर के रौड़ा सैक्टर निवासी सुशील पुंडीर ने इस बार सिंगापुर में हुई अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलैटिक्स प्रतियोगिता में फिर से अपनी योग्यता को साबित किया है। सुशील पुंडीर ने इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण और शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया है। 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 27 पदक हासिल किए जिसमें से हिमाचल के खिलाडिय़ों ने 7 पदक जीते।

 

सिंगापुर के पोयाताए स्टेडियम में 26 से 27 सितम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलैटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेेने के लिए बिलासपुर जिला से अकेले सुशील पुंडीर का चयन हुआ था जबकि हिमाचल के अन्य खिलाडिय़ों में रमेश वालिया, अमर सिंह, नरेंद्र हाजरी व सुदेश हाजरी और विनोद कुमार शामिल थे। विनोद कुमार भारतीय टीम के साथ मैनेजर के रूप में गए थे, वहीं भारतीय टीम के अन्य खिलाडिय़ों में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और अन्य कई राज्यों के कुल 24 खिलाड़ी शामिल थे।

 

10 स्वर्ण, 7 रजत व 10 कांस्य पदक किए हासिल
भारतीय टीम के सभी खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक हासिल किए जिनमें 10 स्वर्ण, 7 रजत व 10 कांस्य पदक हैं। सुशील पुंडीर ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलैटिक्स प्रतियोगिता में दुनिया भर से कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हुए। एक करीब 80 वर्षीय वृद्ध खिलाड़ी ने अपनी खेल क्षमता को प्रदर्शित कर सभी को अचंभित कर डाला।

 

कलाकार व कवि भी हैं सुशील पुंडीर
मंडी जिला में शिक्षा उपनिदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे सुशील पुंडीर एक बेहतरीन शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी और कलाकार भी हैं। यही नहीं वे एक कवि के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। हाल ही में विभिन्न मुद्दों पर आधारित उनकी कविताओं की पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। सुशील पुंडीर पिछले करीब 3 दशकों से बिलासपुर नगर के डियारा सैक्टर में आयोजित होने वाले श्री रामनाटक में भी रामायण के विभिन्न किरदारों को अपनी अभिनय क्षमता से जीवंत कर चुके हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!